घरेलू तरीकों से करें दांतों के जिद्दी पीलेपन की छुट्टी, लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें

घरेलू तरीकों से करें दांतों के जिद्दी पीलेपन की छुट्टी, लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई तरह के रोग होते हैं, जिसमें कई सामान्य है तो कई काफी घातक माने जाते हैं। वही शरीर के अलग-अलग भाग के रोग अलग होते है और उसके इलाज के तरीके भी भिन्न होते है। वैसे तो शरीर के सभी भाग हमारे जीवन को सफल और खुशनुमा बनाने के लिए काफी जरुरी है, लेकिन हमारे दांत लाइफ को सरल बनाने में काफी ज्यादा जरुरी है। दरअसल कहा जाता है कि जब हमारे दांत चमकदार होते हैं तब बोलते समय हमारे अंदर आत्मविश्वास भरा हुआ रहता है।  इसलिए तो बच्चे हो या बुढ़े सभी वर्ग के लोगों को दांत को चमकदार औऱ मजबूत बनाने के लिए रोजाना ब्रस करना पड़ता है। अगर ऐसा कोई नहीं करता है तो उसके दांत पीले हो जाते है। वैसे दांतों में पीलेपन की समस्या आज के समय अधिकतर सुनने को मिलती है। यह इसलिए क्योंकि आज के समय अधिकतर लोग गुटखा, पान आदि तरह के शौक रखते हैं, जिसकी वजह से दांत खराब हो जाते है। यह सब नशीले पदार्थ दांतों पर बुरा प्रभाव डालते है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान है तो आज हम इससे निजात पाने के लिए कुछ नुस्खों के बारे में आपको बताएंगे। तो आइए जानते है कि दांतो को चमकदार बनाने के लिए क्या करें?

पढ़ें- छोटे बच्चों के दांतों को लेकर कुछ गलतफहमियां दूर कर लें

सिरकों के बारे में कई बार आपने सुना होगा, जिसका प्रयोग काफी लोग करते है। वहीं आपको बता दे कि सिरका कई प्रकार का होता है। उनमें से एक है सेब का सिरका, जिसके कई फायदे होते है। वैसे तो हमारे सेहत के लिए काफी कारगर होता है सेब का सिरका, लेकिन क्या आप जानते है कि सेब का सिरका हमारे दांतों के लिए रामबाण औपधि है। जी हां बिल्कुल सही बात है सेब के सिरके से हम अपने दांत से पीलेपन को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके प्रयोग से कैसे दांतों का पीलापन हटाएं?

  • सेब का सिरका गहराई और कोमलता के साथ आपके दांतों की आंतरिक सफाई करने में सक्षम होता है।
  • इससे आपके अम्लीयता होने पर भी पीएच की समानता बनी रहती है, और दांत पहले से अधि‍क साफ, सफेद और चमकदार दिखाई देते हैं।
  • इतना ही नहीं, यह आपके मसूढ़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • इस सिरके से अपने दांत चमकाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।

इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। जानिए कौन-सी हैं वे बातें-

  1. सेब का सिरका इस्तेमाल करते समय बॉटल को अच्छी तरह से हिलाएं, तभी इस्तेमाल करें।
  2. बगैर पानी में घोले इसका इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक अम्ल है।
  3. इसका अत्यधि‍क प्रयोग करने से परहेज करें, साथ ही दिन में एक बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। अन्यथा यह आपके दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

दांतों की फिलिंग जरूरी क्यों है, कब करानी चाहिए, क्या सावधानी...

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।